जवाहर यादव चुने गए हरियाणा बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता।

हरियाणा:भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की ओर से 6 मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ  आईटी प्रमुख और आईटी सह-प्रमुख के पद पर नियुक्ति की गई है।

मुख्य प्रवक्ता मुख्यमंत्री के ओएसडी रह चुके जवाहर यादव को बनाया गया है।2019 के चुनाव में भी संगठन ने प्रचार प्रसार प्रमुख के नाते उनकी एक बड़ी भूमिका तय की थी।

और साल 2024 में भी रिकॉर्ड तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के निमित्त अहम जिम्मेदारी जवाहर यादव को सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button