जौनपुर में पति के खिलाफ धरने पर बैठी महिला:दूसरी शादी करने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़ी

ससुराल वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाते हुए महिला ने रविवार को जफराबाद थाने में तहरीर दी है।

जौनपुर के जफराबाद नगर पंचायत में महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर वह 24 घंटे से धरने पर बैठी हुई है। महिला का आरोप है कि पति की मां ने दूसरी शादी करने का दबाव बनाया था। मां के दबाव के कारण वो मुझसे झूठ बोलकर दूसरी शादी करने चले गए।

काजी अहमद नूर वार्ड में महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए दहेज के लिए प्रताड़ित करने की तहरीर दी है। 5 वर्ष पूर्व महिला की शादी यासिर अराफात नाम के युवक से हुई थी।

रात से बैठी है धरने पर
शनिवार देर रात यास्मीन पति के घर के बाहर धरने पर बैठ गई उसका कहना है कि 5 साल पहले उसकी शादी यासिर अराफात से हुई थी। महिला ने बताया की शादी के बाद एक वर्ष तक मैं पति के साथ थी। उसके बाद से मेरे पति मुझे अपने साथ नही ले जा रहे हैं। 2 साल पहले महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का वाद न्यायालय में दाखिल किया था। महिला का आरोप है कि यासिर ने दूसरी शादी कर ली।

दहेज प्रताड़ना का आरोप
महिला ने चौकी और थाने दोनों जगह शिकायत की है। इतना ही नहीं बल्कि महिला ने दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले 3 लाख रुपए और गाड़ी की मांग भी कर रहे हैं। ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए महिला ने रविवार को जफराबाद थाने में तहरीर दी है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button