भोपाल में आईपीएस अधिकारियों के तबादले,बदले गए पन्ना एसपी

भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात और राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारी के तबादला आदेश जारी किए।


पुलिस अधीक्षक (उत्तर) भोपाल मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गयी है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर विजय कुमार खत्री को पुलिस अधीक्षक (उत्तर) भोपाल और पन्ना जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को कटनी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – कोराेना टीकाकरण सफल अभियान के बारे में कोई अफवाह न फैलाएं: बेदी


इसी तरह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल अनुराम सुजानिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) ग्वालियर में स्थानांतरित किया गया है। छिंदवाड़ा में विशेष सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के सेनानी धर्मराज मीना को पुलिस अधीक्षक पन्ना बनाया गया है।


रतलाम जिले के जावरा में विशेष सशस्त्र बल की 24वीं वाहिनी के सेनानी के रूप में पदस्थ आशुतोष बागरी को पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर पदस्थ किया गया है। इंदौर में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक अरविंद तिवारी को पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर बनाया गया है।


इंदौर में ही पदस्थ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एटीएस इंदौर रामजी श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भोपाल बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button