भगवान के यहां से नहीं आता निमंत्रण, स्वयं बुलाते हैं भगवान -सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के दौरे पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि आज मैं बधाई देने आया हूं। इस गांव में पहली बार नहीं आया हूं। इससे पूर्व भी यहां आ चुका हूं। नौ साल की केन्द्र सरकार में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। सपा लगातार कार्यक्रम कर रही है। आने वाले चुनाव में आजमगढ़ से ऐतिहासिक परिणाम आएगा। पूरे देश को यहां के परिणाम का इंतजार रहेगा। आजमगढ़ आने वाले चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। भाजपा का पूरे यूपी से सफाया होगा। इसीलिए कई बार सपा ने कहा कि यूपी से भाजपा को हटाने का मतलब है। देश से भाजपा को हटना।

80 लोकसभा हराइए बीजेपी हटाइए। इस नारे पर सपा के लोग काम कर रहे है। पीडीए ही एनडीए का मुकाबला करेगा। जो भाजपा ने पिछले वादे किये आज इनको बताना चाहिए कि कितने लोगों को नौकरी दी। विज्ञापन तो बड़े बड़े हैं। सदन में सरकार ने कहा कि 40 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर करने की बात कही थी और उद्योग लगने की बात कही थी। मुझे नहीं लगता कि इन्वेस्टमेंट आएगा।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि आज बाजार में पहले से ज्यादा कैश मौजूद है।

जिन लोगों ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। झारखंड में पैसा पकड़ा गया वह किसका फेलोवर है। तीन सौ करोड़ से ज्यादा पैसे मिले। इसी तरह से यूपी में इत्र व्यापारी के यहां पैसा निकला था तो सरकार ने आरोप लगाया था कि यह पैसा समाजवादियों का है। चुनाव आने वाला है।

ऐसे में इत्र व्यापारियों से समाजवादियों की मदद तो कराओ। किसानों का धान नहीं खरीदा गया। घर-घर बेरोजगार है। उन्हें कब नौकरी मिलेगी। कुछ लोग सब कुछ पा रहे है।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरे यूपी में अपराध की घटनाएं हो रही है। एनसीआरबी के डाटा में यूपी में महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। जब से भाजपा की सरकार आई है कितने लोगों की जान गई, कितने लोग शहीद हुए। इन सवालों को लेकर सपा जनता के बीच जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आयेगी तो वोट डालने का अधिकार छीन लिया जाएगा।

सपा का मानना है की बीजेपी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ ईवीएम अपने आप हट जाएगी। सपा जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। आने वाले समय में इसका परिणाम दिखाई देगा। गठबंधन भाजपा को हराने जा रहा है।सपा सुप्रीमो ने राम मंदिर उद्घाटन में निमंत्रण के सवाल पर कहा कि भगवान के यहां से निमंत्रण नहीं आता, भगवान स्वयं बुलाते हैं।

 

पत्रकारों से सवाल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आपको पता है कि भगवान ने हमें बुलाया है। भगवान जब तुम्हें बुलाएंगें तो हमें भी नहीं पता होगा। हम लोग उसी परंपरा के लोग है।

Related Articles

Back to top button