सियाचीन में हुए हिमस्खलन में फंसे सेना के 8 जवान : रिपोर्ट

सियाचिन में हुए एक हिमस्खलन की जद में सेना के जवान भी आ गए हैं। सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर पर हुई इस दुर्घटना में करीब 8 जवानों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने इन जवानों के बचाव के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में यह दुर्घटना हुई, वह जगह 18,000 फीट या उससे ज्यादा ऊंचाई पर है।
यह हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में साढ़े 3 बजे दोपहर में हुई। जिसकी ऊंचाई 18,000 फीट या उससे ज्यादा है।अफसरों ने बताया, ‘सेना के जो जवान इस हिमस्खलन में घायल हुए हैं वे एक पेट्रोलिंग दल के सदस्य थे। इस दल में कुल 8 जवान थे। ये सभी उत्तरी ग्लेशियर में पेट्रोलिंग कर रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।

Related Articles

Back to top button