योग दिवस पर देश के जवानों ने जीरो डिग्री में किया योग, लद्दाख और सिक्किम सीमा पर जवानों ने किया योग

आज पूरी दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। हर कोई अपने अपने घरों में योग कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज इस मौके पर देश को संबोधित किया और योग और प्राणायाम के फायदे बताएं। ऐसे में लद्दाख में भी भारतीय जवानों ने योग और प्राणायाम किया। लद्दाख में करीब 18000 फीट की ऊंचाई पर आइटीबीपी के सैनिकों ने यह योग किया है।

बता दें कि लद्दाख में बर्फ से ढकी सफेद जमीन पर आइटीबीपी के जवानों के एक दल प्राणायाम करते हुए नजर आ रहे हैं। तापमान जीरो में आइटीबीपी जवान योग कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल हालातों में जहां बर्फ की सफेद चादर हो वहां योग करना बड़ी मिसाल है। हालांकि अदृश्य बेहद मनमोहक है।

हालांकि लद्दाख में ही भारत चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। जहां भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसी सीमा कि निग्रानुब्ब देश के आईटीबीपी के जवान करते हैं। आज योग दिवस पर इन सभी जवानों ने योग किया।

इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने काला चश्मा पहना हुआ था। वही लद्दाख ही नहीं बल्कि सिक्किम में भी आइटीबीपी के जवानों ने योग किया। हालांकि लद्दाख के मुकाबले सिक्किम में कम बर्फ है लेकिन यहां का दृश्य भी बेहद मनमोहक है।

Related Articles

Back to top button