अब भारत रोकेगा पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी !

पाकिस्तान लगातार भारत पर निशाना साधता रहता है लेकिन अब भारत ने भी पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारियां कर ली हैं। भारत ने फैसला किया है अब भारत की नदियों का पानी पाकिस्तान को मिलना जल्द ही बंद हो जाएगा। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की भारत से पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी को पाकिस्तान में जाने से रोकने की योजना का काम जोरों शोरों पर है। इसके लिए कई फिजिकल टेक्निकल स्टडी रिपोर्ट आ चुकी है और कई रिपोर्ट आने वाले दिनों में आने वाली है। वही जम्मू कश्मीर इसकी सहमति लेना जरूरी था जोकि अब मिल चुकी है।

बता देगी भारत जो पानी रोकना चाहता है वह पानी भारत के हिस्से का ही है ऐसा खुद जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा। उन्होंने कहा कि हम भारत के हिस्से का पानी अब रोकने में कामयाब हो जाएंगे नमामि प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने बताया कि आज गंगा दुनिया की सबसे टॉप 10 साफ नदियों में शामिल हो चुकी है। वही अगर यह पानी रोक लिया जाता है तो इस पर पाकिस्तान विरोध जरूर करेगा क्योंकि पहले भी जब भारत ने अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान ना जाने की बात कही थी उस समय पाकिस्तान ने इसका जोरो जोरो से विरोध किया था।

Related Articles

Back to top button