2 बॉल पर चाहिए थे 10 रन, रोहित ने बना दिए 12, भारत ने न्यूज़ीलैंड को सुपर ओवर में हराया

भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दे दी है। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। भारत और न्यूजीलैंड का यह मुकाबला सुपर ओवर तक जा पहुंचा। जहां सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए जिससे भारत को जीतने के लिए 18 रन बनाने थे। रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए आखिरी 2 गेंदों में जहां 10 रन चाहिए थे वहां रोहित शर्मा ने 12 रन बना डाले। आखरी कि दोनों ही गेंदों पर रोहित शर्मा ने दो बड़े छक्के लगा डालें।

रोहित शर्मा की सुपरहिट पारी

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने आज के मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। पहले दो मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा लेकिन तीसरे टी-20 मुकाबले में रोहित का बल्ला आग उगल रहा था। आज भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का टारगेट न्यूजीलैंड को दिया। जिसमें भारत की ओपनिंग कमाल की रहीं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। भारत की तरफ से रोहित शर्मा अकेले ऐसे जो आज के मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। और जब सुपर ओवर आया तो रोहित शर्मा और केएल राहुल को क्रीज पर भेजा गया। जहां रोहित शर्मा ने फिर कमाल के बल्लेबाजी की। हालांकि पहली गेंद पर रन आउट होने से बाल-बाल बचे थे रोहित शर्मा और जब आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे तो रोहित शर्मा ने छक्का मारकर यह मुकाबला भारत को जीता दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारत ने पांच मैचों की T20 सीरीज में न्यूजीलैंड को लगातार तीन मैच हराकर यह सीरीज अपने नाम कर ली है। जिसके बाद भारत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि भारत आज तक न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में ही T20 सीरीज नहीं हरा पाया था। इस बार न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड की टीम काफी लंबे समय से भारतीय टीम के लिए मुसीबत बनी हुई थी। न्यूजीलैंड की टीम भारत को लगातार सीरीज हरा रही थी। वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर बाहर किया था। यह मुकाबला सेमी फाइनल मुकाबला था। आज भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

मोहम्मद शमी ने दिया सुपर ओवर

भारत की गेंदबाजी आज बहुत ज्यादा कमाल की नहीं रही लेकिन भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आज अच्छी गेंदबाजी की। भारत आज का मुकाबला लगभग हार ही गया था न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर 9 रन बनाने थे जहां शमी ने पहली गेंद पर छक्का खा लिया था। मोहम्मद शमी ने छक्का खाने के बाद वापसी की और अच्छी गेंदें डाली। उन्होंने इस ओवर में पहले कप्तान केन विलियमसन को आउट किया फिर आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को बोल्ड मारा। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 1 रन चाहिए था और मोहम्मद शमी की शानदार गेम की बदौलत यह मैच ड्रॉ रहा जिसके बाद सुपर ओवर आया। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हरा दिया।

Related Articles

Back to top button