भारत ने न्यूज़ीलैंड को 5-0 से हराकर किया क्लीन स्वीप, दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच t20 सीरीज के आखिरी यानी पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फिर एक बार हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे जिसके बाद न्यूजीलैंड 156 रन ही बना पाई। भारत ने इस मैच के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी की जिसकी बदौलत भारत को यह जीत मिली है।

भारत की तरफ से आज विराट कोहली नहीं खेल रहे थे जिसके बाद रोहित शर्मा को इस मैच में कप्तान चुना गया था। वही रोहित शर्मा भी इस मैच में चोटिल हो गए थे जिसके बाद जब टीम इंडिया गेंदबाजी करने उतरी तो ग्राउंड कैप्टन केएल राहुल को चुना गया। जिसके बाद केएल राहुल ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई। वहीं न्यूजीलैंड की टीम से कप्तान केन विलियमसन नहीं खेल रहे थे उनकी जगह टिम साउथी को कप्तान चुना गया था। हालांकि पिछले मैच में भी केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम साउथी ही न्यूजीलैंड के कप्तान के रूप में खेल रहे थे।

जसप्रीत बुमराह बने मैन ऑफ द मैच

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज के मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने आज तीन बड़े विकेट झटके। जब न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट गिरने के बाद अच्छा खेल रही थी और लग रहा था कि अब यह मैच न्यूजीलैंड की तरह बढ़ता जा रहा है तब जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को बड़ा ब्रेक थ्रू दिलवाया। इस ब्रेक थ्रू की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया। दबाव में आई न्यूजीलैंड की टीम भारत के गेंदबाजों को नहीं झेल पाई और न्यूजीलैंड के लगातार विकेट गिरते चले गए। अंत में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने न्यूजीलैंड को किया क्लीन स्वीप

भारत ने पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला को 5-0 से जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम क्या है। न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में ही हराना बड़ी बात होती है। भारत ने ये करके दिखाया है। भारत में न्यूजीलैंड को 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड में ही एक भी T20 सीरीज नहीं हर आई थी लेकिन इस बार भारत में 5 में से 5 मुकाबले अपने नाम कर लिए।

Related Articles

Back to top button