दिल्ली में पड़ी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। दिल्ली से सटे हुए इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। हालात यह है कि दोपहर में बहुत लू चल रही है। ऐसे में शनिवार के दिन मौसम विभाग ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं अब मौसम विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यानी दिल्ली वालों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। राजधानी दिल्ली में 46 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन ज्यादा गर्म हवाएं चलेंगी। अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी बढ़ने वाली है।

वहीं शनिवार का दिन दिल्ली वालों के लिए बेहद गर्म रहा। दिल्ली में शनिवार के दिन रिकॉर्ड 46 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत में लू चलने के कारण शहर में अगले तीन-चार दिन भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 28 या 29 मई को दिल्ली एनसीआर में बारिश पड़ने की भी संभावना है। लेकिन यह तीन-चार दिन दिल्ली वालों के पसीने छुड़ा देंगे।

Related Articles

Back to top button