फिर से बनी मोदी सरकार तो खत्म होगा संविधान, सरकार लगा रही 400 पार का नारा: राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में एक जनसभा को संबोधित किया यहां उनके निशाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिग्गज नेता रहे। उन्होंने कहा कि यह लोग सत्ता में अगर आए तो संविधान पूरी तरीके से खत्म कर देंगे।

संविधान को बचाने के लिए हमें करना होगा वोट

पंजाब के अमृतसर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी की प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगी संविधान को नहीं मानते हैं। लोकतंत्र को नहीं मानते हैं। संविधान के हमेशा खिलाफ रहे हैं। अबकी बार बीजेपी के लोग एक नारा लगा रहे हैं 400 पार का। यह नारा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि इन्हें मालूम है कि फिर से यह सत्ता में आए तो संविधान को बदल देंगे। संविधान को फाड़ देंगे। आपसे आपका अधिकार छीन लेंगे।अबकी बार चुनाव में आपको दो विचारधारा वाले लोग दिखाई देंगे। एक वो लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं तो दूसरे वो लोग हैं जो संविधान को मानते हैं और उसे बचाना चाहते हैं।

पीएम मोदी के सारे वादे झूठे

राहुल गांधी ने कहा कि गुरु नानक जी ने कहा था कि सभी लोग एक समान है और सभी का सम्मान करना चाहिए। सभी को प्यार करना चाहिए और संविधान भी यही कहता है। उन्होंने आगे कहा कि देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए हुए 10 साल हो गए हैं। उन्होंने सत्ता में आने से पहले किसानों से वादे किए थे कि वह किसानों के कर्जे को माफ कर देंगे तमाम योजनाओं को लागू करेंगे।लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वहीं राहुल ने केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए कृषि कानून को वापस लिए जाने के मामले में कहा कि जब किसान इस कानून के सपोर्ट में नहीं थे विरोध में थे और किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे तो उनको यही सरकार आतंकवादी बता रही थी। लेकिन आप लोगों ने अपनी हिम्मत दिखाई सरकार को झुकाने का काम किया और काले कानून वापस लिए गए। आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 22 ऐसे लोगों के कर्जे माफ किया जिनके ऊपर 16 लाख करोड रुपए का कर्जा था। लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं आप लोगों के कर्जे माफ जरूर करूंगा।

Related Articles

Back to top button