कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं का मंगलसूत्र छीन लेगी: पीएम नरेंद्र मोदी

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे

PM Narendra Modi: हनुमान जयंती पर आज के दिन राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने बजरंगबली जय के साथ अपना भाषण शुरू किया। जानिए मोदी ने क्या कहा…

कांग्रेसराज में हनुमान चालीसा सुनना गुनाह: मोदी

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि, कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुन रहे एक व्यापारी को पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया गया था। इनके राज में तो हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो गया था। मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं आपका आभारी हूं की आपने मुझे गदा देकर बजरंगबली का जय करने का अवसर दिए। मुझे महान शूरवीरों की धरती सवाई माधोपुर आने का मौका मिला।

कांग्रेस राज में रामनवमी यात्रा पर प्रतिबंध:मोदी

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि, पहले जब राजस्थान में कांग्रेस राज था तब रामनवमी की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। कांग्रेस की सरकार ने रामनवमी की शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी करने वाले अपराधियों को सरकारी संरक्षण दिया था। इसी कांग्रेस राज में मालपुरा, टोंक, करौली और छबड़ा को दंगों की आग में झोंक दिया था। क्या आप ऐसे लोगों को माफ करेंगे। कांग्रेस की सरकार जाने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब रामनवमी की शोभायात्रा शांति से निकली है। अब आप लोग चैन से रामनवमी मनाएंगे और हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे, यह हमारी गारंटी है।

कांग्रेस आई तो मंगलसूत्र छीन लेगी: मोदी

कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के एक नेता ने जनता से पब्लिकली कहा कि एक्सरे करके लोगों की संपत्ति की जानकारी लेंगे। फिर जो भी ज्यादा होगा। वह लोगों में बराबर बांट देंगे। क्या यह आपको मंजूर है? क्या कोई मंगल सूत्र पर हाथ लगा सकता हैं ? इस पंजे की इतनी ताकत। राजस्थान में एक भी पंजा बचना नहीं चाहिए। यह आपकी जिम्मेदारी है।

मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हो गया: प्रियंका गांधी

पीएम मोदी की मंगलसूत्र वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, इस देश में कैसी- कैसी बातें हो रही हैं ? दो दिन पहले भाषण दिए गए थे कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीनना चाहती है। यह देश पिछले 75 वर्षों से स्वतंत्र है और 55 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या कांग्रेस ने कभी आपका सोना या मंगलसूत्र छीना है ? मेरी मां ने देश के लिए अपना मंगलसूत्र कुर्बान कर दिया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button