IAS रवि कुमार एनजी बने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO, रितु महेश्वरी को हटाया गया

ऋतु माहेश्वरी के हटने से क्या बदलेगा नोएडा में

उत्तर प्रदेश: रवि कुमार एनजी उत्तर प्रदेश कैडर के 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। IAS रवि कुमार एनजी गोरखपुर के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। वहीं गोरखपुर के अलावा मथुरा, आगरा समेत आधा दर्जन जिलों के डीएम रहने के साथ ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पूर्व जल संसाधन मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एन जी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है. सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र कुमार को सचिव नगर विकास बनाया गया है
ऋतु माहेश्वरी से ग्रेटर नोएडा CEO पद हटाया गया।हालांकि वह नोयडा अथॉरिटी की CEO बनी रहेगी।
ऋतु माहेश्वरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं। ऋतु साल 2003 में IAS अफसर बनीं।

2019 में नोएडा अथॉरिटी की सीईओ बनीं थीं। इसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ की भी जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा, गाजीपुर, शाहजहांपुर और गाजियाबाद में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर रह चुकी हैं।

ऋतु माहेश्वरी का जन्म 14 जुलाई 1978 को पंजाब में हुआ था। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल होने से पहले, उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। रितु माहेश्वरी ने गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया था।

Related Articles

Back to top button