ओडिशा के उज्जवल भविष्य के लिए मैं संबंधों की बलि चढ़ा दूंगा, मैं संबंध देखूं या ओडिशा को देखूं..PM मोदी

पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में ओडिशा की गरीबी पर दुख जताते हुए नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला है

लोकसभा चुनाव का सातवां चरण 1 जून को है। ऐसे में अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य बड़े नेता अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। मोदी जहां भी रैली करने जा रहे। वहां पर वह इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोल रहे हैं। मोदी के हमले से राहुल गांधी हो या अखिलेश यादव, ममता बनर्जी हो या तेजस्वी यादव कोई बच नहीं पा रहा है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोला है।

जानिए मोदी ने क्या कहा?

पीएम नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। अक्सर प्रधानमंत्री और नवीन पटनायक को एक दूसरे के साथ बातचीत करते देखा जाता है। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में नवीन पटनायक पर हमला बोला है। मोदी ने कहा कि, “हिंदुस्तान के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से हमारे अच्छे संबंध है। लोकतंत्र में हमारी दुश्मनी नहीं होती है। अब सवाल यह उठता है कि मैं अपने संबंधों को संभालू या ओडिशा की भविष्य की चिंता करूं।

ओडिशा के लिए मैं अपने आपको खपा दूंगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदीने आगे बोलते हुए कहा कि, “मैंने अब रास्ता चुन लिया है। ओडिशा के उज्जवल भविष्यके लिए मैं अपने आप को खपा दूंगा। इसके लिए अगर मुझे अपने संबंधों की बलि देनी पड़े तो मैं तैयार हूं।”

ओडिशा विधानसभा चुनाव पर मोदी ने बोला कि, “25 साल से ओडिशा में प्रगति नहीं हो रही है। सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि कुछ ऐसे लोगों की टोली है जिसने पूरे ओडिशा की व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। ओडिशा अगर उन बंधनों से बाहर आएगा तो ओडिशा खिलेगा।”

गरीबों को देखकर दुख होता है: मोदी

आगे बोलते हुए मोदी ने कहा कि, “ओडिशा के पास इतने ज्यादा प्राकृतिक संसाधन है। कि वह कुछ भी कर सकता है। इतनी समृद्ध राज्य में गरीब लोगों को और गरीबी को देखकर दुख होता है। ओडिशा भारत के समृद्ध राज्यों में से एक है। बहुत अधिक प्राकृतिक संपदा है और ओडिशा भी भारत के गरीब लोगों के राज्यों में से एक है। इसलिए ओडिशा के लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। मोदी ने कहा कि, 10 जून को बीजेपी का मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेगा। ओडिशा सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून है।”

 

Related Articles

Back to top button