फ़ोन पर करती थी बात, कुल्हाड़ी से काटा पति ने पत्नी का हाथ

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी का हाथ कुल्हाड़ी से काट दिए, और बाद में उस हाथ को लेकर फरार हो गया। मलाल बीते गुरुवार का है, जहां अपनी पत्नी के फोन पर बात करने से नाराज़ पति ने सोते समय उसका हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया। पुलिस उसकी खोज में जुटी है। मामले में महिला का नाम मिथलेश बताया जा रहा है, और पति के नाम की पुष्टि कमल नाम से हुई है।

घटना के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने अपने बयान में कहा की उसकी शादी को 16 साल हो गए हैं, और उसके 4 छोटे छोटे बच्चे भी हैं। उसका पति उससे अक्सर झगड़ा करता है और बच्चों के सामने मार पीट भी करता है। हाल के कुछ समय से वह उसकी चरित्र पर भी शक करने लगा है, जिसके चलते उसके उसका हाथ काट दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का हाल लिया, साथ ही कमल को तलाश करने में जुट गई। महिला का कटा हाथ उन्हे पड़ोस के एक प्लॉट में मिला जबकि कमल अभी तक फरार है।

Related Articles

Back to top button