महाराष्ट्र में घुमने के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, देखते ही हो जाएगा मन खुश

अगर आप ऐतिहासिक चीजों को जानने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं तो महाराष्ट्र आपके लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकती है।

महाराष्ट्र में घुमने के लिए प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, देखते ही हो जाएगा मन खुश

अगर आप ऐतिहासिक चीजों को जानने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं तो महाराष्ट्र आपके लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। दरअसल महाराष्ट्र में कई अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों की भरमार है जो 17 वीं शताब्दी के छत्रपति शिवाजी के नेतृत्व में मराठा साम्राज्य के गौरवशाली शासन को दर्शाते हैं। इन किलों की भव्यता के साथ-साथ जो चीजें आज भी इन्हें आकर्षक बनाती है, वो प्राचीन प्रकृति के बीच स्थित खूबसूरत देखने योग्य स्थान है, क्योंकि महाराष्ट्र में प्रकृति की प्रचुरता है, इसलिए इन पर्यटक आकर्षणों को देखने जाना बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।

-सिंहगढ़ किला

•महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित सिंहगढ़ किले को विशेष रूप से 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए याद किया जाता है। इस किले को 200 साल से भी प्राचीन माना जाता है। उस समय ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से यह किला बेहद ही मायने रखता था।

-कोलाबा किला

•यह खूबसूरत किला लगभग 300 वर्ष पुराना है. शिवाजी महाराज के शासन में यह किला नौसेना का मुख्य स्टेशन हुआ करता था. किले के अंदर की नक्काशी और कलाकृतियां बेहद खूबसूरत हैं. इस किले में भी एक पुराना मंदिर है |

-लोहागढ़ किला

•3400 फीट की ऊंचाई पर स्थित लोहागढ़ किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और महाराष्ट्र की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर में से एक है। यह ऐतिहासिक किला पुणे से लगभग 52 किलोमीटर और लोनावाला हिल स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। लोहागढ़ का किला 18 वीं शताब्दी का किला हैं ,लोहागढ़ किला अपने आप में एक विशाल संरचना है जो कभी शक्तिशाली मराठा साम्राज्य के नियंत्रण में था। माना जाता हैं कि यह वही किला हैं जिसमे छत्रपति शिवाजी महाराज अपना खजाना रखते थे।

– मुरूद जंजीरा किला

•मुरुद जंजीरा किला महाराष्ट्र के तटीय गांव मुरुद के एक द्वीप पर स्थित एक शक्तिशाली किला है। माना जाता हैं कि मरूद जंजीरा किला लगभग 350 वर्ष पुराना हैं जिसके निर्माण में 22 वर्ष का समय लग गया था। जंजीरा किला की ऊंचाई समुद्र तट से लगभग 90 फिट हैं |

यह जानकार आपको हैरानी होगी की मुरुद जंजीरा किला 22 सुरक्षा चौकियो के साथ-साथ 22 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। यह ऐतिहासिक किला विस्मयकारी है जो अपने रोचक तथ्यों, ऐतिहासिक महत्व और वास्तुकला के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button