हे राम… कूड़े के ढेर में मिली “अधजली गाय का शव” वीडियो वायरल, प्रशासन की बड़ी लापरवाही।

जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही कूड़े के ढेर में गाय का शव।

उत्तर प्रदेश ( रायबरेली):जहां पूरा देश होली के अनेकों रंगो में डूबा हुआ है। वही उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे आप देखकर रोने के लिए मजबूर हो उठेंगे।

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली का बताया जा रहा है, जिसमें कूड़े के अंदर अधजली गाय का शव दिख रहा  है। वही कूड़े के ढेर के पास एक युवक ने प्रशासन को यह सूचना दी लेकिन ,अभी तक प्रशासन हरकत में नहीं आया। वह युवक बार-बार बता रहा है कि, वह बड़ी देर से मदद के लिए इंतजार कर रहा है।

आप को बता दें यूपी में जनवरी 2024 से सड़कों पर गाय घूमती नही दिखेंगी। ऐसा योगी सरकार ने अभियान चलाया था। लेकिन सरकार के अभियान को पलीता लगाते उनके नुमाइदे सुनने को तैयार नहीं। इस वीडियो को देखकर तो यही लगता है।

यही नहीं कुछ समय पहले  योगी सरकार के पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले कसाई को देखकर गाय कांपती थी। लेकिन अब गाय देखकर कसाई कांप रहे हैं। लिहाजा इस वायरल वीडियो से यूपी में छुट्टा जानवरों का सच जरूर दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button