हरियाणा : पागल हत्यारे को दी फांसी की सज़ा

हरियाणा– पलवल में 5 साल पहले 6 लोगों की हत्या करने वाले पागल हत्यारे को न्यायाधीश प्रशांत की कोर्ट ने मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई। दोषी ने गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया था। उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया था। गौरतलब है कि 2 जनवरी 2018 की रात पलवल जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई थी। जब कुछ घंटे के अंतराल में नरेश नाम के व्यक्ति ने 6 लोगों की हत्याएं कर दी थी। 4 लोगों को मारने के बाद आरोपी आगरा-मीनार गेट के पास पहुंचा था। यहां उसने एक चौकीदार को मौत के घाट उतारा और फिर इसके बाद थोड़ा आगे चल कर एक अस्पताल में घुसकर महिला की हत्या कर दी थी।
पुलिस को समझ ही नहीं आ रहा था कि एक के बाद एक मिल रही लाश एक ही व्यक्ति द्वारा की गई हत्या है। हत्यारा नरेश ने जिनकी हत्या की उन पर सबसे पहले सिर पर ही वार किए थे। एक साथ 6 लोगों की हत्या होने के बाद जिले में सनसनी फैल गई थी। दरअसल, नरेश सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुआ था। वहां पर समय से पहले रिटार्यमेंट लेकर वह कृषि विभाग में 2016 में भर्ती हो गया। बाद में उसका प्रमोशन एसडीओ के पद पर हुआ था। नरेश धनखड़ है। उसकी आदतों के चलते उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। 6 हत्याओ को आरोप में कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था। कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई दी।

Related Articles

Back to top button