हरियाणा कांग्रेस के इस बड़े नेता ने लगाया टिकट बेचने का संगीन आरोप

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के चलते कांग्रेस में अंदरूनी कलह भी चल रही है। बुधवार को विधानसभा चुनाव की टिकटों को लेकर पार्टी में जमकर बवाल हुआ। इसी कलह के चलते बुधवार दोपहर में कोंग्रेसियों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया गया।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने पार्टी में टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टिकट का बंटवारा पैसे के आधार पर हो रहा है। हरियाणा कांग्रेस में टिकट बेचे जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों ने सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

40 साल तक रहा हूँ

गौरतलब है कि बीते मंगलवार पूर्व सहकारिता मंत्री व कांग्रेस नेता सतपाल सांगवान और पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। दोनों ने मंगलवार को दिल्ली में दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जजपा जॉइन की। इस दौरान ईश्वर सिंह ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के व्यक्तित्व की वजह से उन्होंने जेजेपी में आने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में 40 साल तक रहा हूँ, कांग्रेस में आलाकमान जैसी कोई बात नहीं है। वहीँ सतपाल सांगवान ने कहा था कि मैंने हुड्डा के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला से वादा किया कि इस बार वही विधायक बनेगे।

Related Articles

Back to top button