प्रयागराज कांड का फरार आरोपी गुड्डू मुस्लिम ने अपने चेहरे का बदला रंग

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद शाइस्ता परवीन उसका साम्राज्य संभालने की कोशिश में जुट गई है यूपी एसटीएफ को मिली जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता अतीक के नाम दर्ज कंपनियां और संपत्तियां अपने कब्जे में ले रही है। उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा में मिली उसने पुलिस को चकमा देने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है।बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश लगातार जारी है। पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही है। पुलिस को उसकी आखिरी बार लोकेशन ओडिशा और अगल-बगल के राज्यों में भी तलाश जारी है। गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन ओडिशा के बारगढ़ में मिली है। पुलिस ने यहां से राजा नाम के युवक को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि गुड्डू ने पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है। गुड्डू झांसी, नाशिक , पुणे और ओडिशा में भी रुका था। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ भाग गया।

Related Articles

Back to top button