केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को इंडिया गठबंधन की महारैली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप पार्टी केंद्र सरकार पर लगातार हमले तेज़ करती जा रही है। आज इंडिया गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे इंडिया गठबंधन महारैली करेगी। इस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने समर्थन देते हुए कहा कि वह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में आप के साथ है।

कॉन्फ्रेस में आप के नेता गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तानाशाही कर रहे हैं और सरकार केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। विपक्षी पार्टियों को दबाने के लिए सरकार फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेज रही है। कांग्रेस पार्टी के खाते सील कर दिए है। आप के कार्यकर्ताओं के साथ अपराधियों जैसा सलूक हो रहा है। अगर आज मुख्यमंत्री गिरफ्तार किया जा सकता है तब चुनाव के बाद ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button