सरकार मेरे भाई की आवाज़ दबाना चाहती है – प्रियंका गांधी वाड्रा

गुजरात की अदालत ने राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया और मोदी उपनाम के बारे में 2019 के राष्ट्रीय चुनावों से पहले उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें दो साल के कारावास की सजा सुनाई।

जिसके बाद राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट किया, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ,कि सरकारी मशीनरी डरी हुई है और राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘वह सच बोलते हुए जीते हैं और सच बोलते रहेंगे। देश की जनता की आवाज उठाते रहेंगे। सत्य की शक्ति और करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर साजिश के जरिए गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बताया। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों का हवाला दिया। “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा इसे प्राप्त करने का साधन है। बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को गैरजिम्मेदार बताते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

Related Articles

Back to top button