चंद्रयान 3 को सरकार ने दी मंजूरी अब तेजी से होगा काम : इसरो चीफ

चंद्रयान 2 के बाद अब इसरो चंद्रयान 3 के लिए तैयार है। ऐसा खुद इसरो चीफ के सिवन ने कहा है। उन्होंने कहा है की सरकार ने उन्हें चंद्रयान 3 के लिए मंजूरी दे दी है और अब हम चंद्रयान 3 के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे स्पेस पोर्ट कि ज़मीन के लिए अधिग्रहण शुरू किया गया है। यह पोर्ट तमिलनाडु थूथुकुडी में होगा।

बता दें कि पीएम मोदी भी चंद्रयान को लेकर बहुत उत्साहित होंगे क्योंकि चंद्रयान 2 की लैंडिंग के दौरान वो इसरो मुख्यालय में ही मौजूद थे। वहीं अब चंद्रयान 3 को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।

इसरो चीफ ने इस साल की अपनी योजनाएं भी बता दी है सिवन ने कहा, ‘हम इस वर्ष 25 से अधिक मिशन करने की योजना बना रहे हैं। चंद्रयान -3 पर काम जोरों पर है। साथ ही गगनयान पर भी काम किया जा रहा है। हमने 2019 में गगनयान के लिए अच्छी प्रगति की है।’ उन्होंने कहा कि हमने चंद्रयान -2 पर अच्छी प्रगति की थी। भले ही हम सॉफ्ट लैंडिंग को सफलतापूर्वक नहीं कर पाए, ऑर्बिटर अभी भी कार्य कर रहा है और अगले 7 वर्षों के लिए डेटा देता रहेगा।

Related Articles

Back to top button