राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- धर्म और जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करे

नई दिल्ली:  गोवर्धन पूजा के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर इशारो-इशारों में निशाना साधा और कहा कि धर्म एवं जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद होना चाहिए।
 

उन्होंने ट्वीट किया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी। आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी। कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि धर्म, मज़हब, जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो!’’
 

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया है कि गिरिराज से ध्यान लगावे, मन वांछित फल तू पावे…पूजा गोवरधन की करिलै। सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट पर्व) की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button