दरभंगा में सोना लूटकांड : सात लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी निकला सोना कारोबारी

10 करोड़ के सोना लूट मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना के चौथे दिन पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस लूटकांड में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसमें वह लाइनर भी शामिल है जिसकी मदद से इस कांड को अंजाम दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी दरभंगा का ही सोना कारोबारी निकला है। मिली जानकारी के अनुसार अभी भी पुलिस मधुबनी जिले के जयनगर में बाकी बचे अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

बता दें कि दरभंगा शहर के बड़ा बाजार के बड़े व्यवसायी सुनील लाठ के प्रतिष्ठान में लूट की ये वारदात बीते 9 दिसंबर को हुई थी। इसमें 14 किलोग्राम सोना और कुछ कैश भी लूटा गया था। घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई थी। इसके तहत 6 हथियारबंद अपराधी करोड़ों रुपये का सोना लूट ले गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सड़क पर फायरिंग करते हुए आराम से चलते बने थे.वारदात भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई थी।

Related Articles

Back to top button