बॉयफ्रेंड के पिता के साथ फरार हुई युवती, एक साल बाद दिल्ली में हुई बरामद

अजीबो गरीब घटना उत्तरप्रदेश के कानपुर जनपद के चकेरी इलाके से आ रही है, जहां एक युवती अपनी ही ब्वॉयफ्रेंड के पिता के साथ प्रेम संबंध में पड़ जाती है कानपुर (उत्तर प्रदेश) की एक 20 वर्षीय लड़की के पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड के पिता से प्यार होने और उसके साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक लड़की का बॉयफ्रेंड औरैया का रहने वाला था, वह अपने पिता के साथ काम ढूंढने कानपुर आया था। दोनो पिता बेटे कानपुर शहर में मजदूरी का काम करते है, जहां कमलेश काम करता था वही पर यह 20 वर्षीय लड़की से उसके प्रेम संबंध बन जाते है। लड़की कई बार कमलेश से मिलने उसके घर भी जाति है। घटना का जन्म तब होता है जब कमलेश अपने घर पर नही रहता है। कमलेश की गैर हाजरी में लड़की की बात पिता से शुरू हो जाती है, और उन में संबंध बन जाते है जिसके बाद वह दोनो वहां से फरार हो जाते हैं। लड़की के घरवालों द्वारा अपहरण का केस दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को 1 साल बाद दिल्ली से पकड़ा है। बकौल पुलिस, दोनों ने अफेयर के चलते भागने की बात स्वीकारी है। युवती अब कमलेश के साथ रहने की इच्छा दिखा रही है, पुलिस ने कहा है की कमलेश और युवती दोनो की बलिक हैं, तो कार्यवाही उनके बयान पर ही होगी।

Related Articles

Back to top button