गहलोत ने भीलवाड़ा में मृतकों के परिजनों के प्रतिव्यक्त की संवेदनाएं, इतने लाख देंगेआर्थिक सहायता

जयपुर:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा जिले के माण्डलगढ़ क्षेत्र में शराब दुखांतिका पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती पीड़ित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने बताया कि इस दुखांतिका में मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये तथा अन्य पीड़ितों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देना स्वीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आए उछाल के बीच गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, घटाया 2% VAT

उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा है कि मांडलगढ़ क्षेत्र के सारण का खेड़ा गांव में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का मामला अत्यधिक गंभीर है। भरतपुर जिले के बाद यहां हुई यह घटना सरकार की असंवेदनशीलता और लापरवाही को दर्शा रही है। कई लोगों की हालत अत्यधिक गंभीर है। इस मामले पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सारण का खेड़ा गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button