गहलोत ने किया पल्स पोलिया अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत बच्‍चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का आज यहां राज्यस्तरीय शुभारम्भ किया।

गहलोत ने अपने सरकारी आवास पर पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो दवा की दो बूंद पिलाकर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार। इस मौके चिकित्सा मंत्री डा रघु शर्मा भी मौजूद थे।

प्रदेश में तीन दिवसीय यह अभियान दो फरवरी तक चलेगा। इस दौरान पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। बूथ तक नहीं पहुंचने वाले बच्चों को घर-घर जाकर यह दवा पिलाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button