प्रियंका गांधी का भूमाफियाओं से प्रेम, ऐसे ही चलता रहेगा बुलडोजर

बाराबंकी में कांग्रेस पर भड़के भाजपा विधायक:सतीश चंद्र शर्मा बोले

सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि भूमाफियाओं से छुड़वाई गई जमीन को उत्तर प्रदेश के गरीबों को दिया जा रहा है।

प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर नाथ योगी कहने पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक भड़क गए। बाराबंकी में भाजपा विधायक ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उनको भू माफियाओं से प्रेम है और कांग्रेस पार्टी की ही संस्कृति रही है। उत्तर प्रदेश के सभी भूमाफियाओं के खिलाफ योगी सरकार ऐसे ही कार्रवाई करती रहेगी और उन पर बुलडोजर चलाती रहेगी।

जनता कांग्रेस को नकार चुकी है

दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गोरखपुर रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर नाथ योगी कहा गया था। जिस पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के दरियाबाद विधानसभा से विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने पलटवार किया।

सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि भूमाफियाओं से छुड़वाई गई जमीन को उत्तर प्रदेश के गरीबों को दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और एक बार फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button