आज से रसोई गैस समेत कई चीज़ों के दामों आया बदलाव, जानिए क्या हुआ महँगा और क्या सस्ता

नई दिल्ली। आज से नए इनकम टैक्स रिजीम में नए स्लैब्स लागू हो गए हैं। आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन जहां कुछ एलपीजी की कीमतों में राहत मिली है, तो वहीं कई चीज़ें महंगी हो गईहैं।
एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना और अहमदाबाद से अगरतला तक करीब 92 रुपये तक सस्ता हो गया है। एलपीजी के रेट में यह राहत केवल कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।पिछले महीने एक मार्च को एक झटके में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपये बढ़ाए गए थे। घरेलू सिलेंडर के विपरित कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते-बढ़ते रहे। एक अप्रैल 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2253 रुपये में मिल रहा था। आज इसकी कीमत घटकर 2028 रुपये रह गई है। यानी पिछले एक साल में इसकी कीमतों में केवल दिल्ली में ही 225 रुपये की राहत मिली है।

क्या-क्या हुआ महंगा
आज से पूरे देश में राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ने से यात्रा महंगी होगी। कई एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ने की घोषणा हो गई है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर आज से करीब 10 फीसदी टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो गई है। इससे गाजियाबाद से मेरठ और हापुड़ जाने के लिए ज्यादा टोल चुकाना होगा। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी टोल बढ़ने की घोषणा हो चुकी है। अब यहां 18 फीसदी ज्यादा टोल चुकाना होगा।
डेट म्यूचुअल फंड्स में किए गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के अंतर्गत टैक्स लगेगा। इससे निवेशकों को यहां लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स का फायदा नहीं मिलेगा। वहीं आज से सोने की जूलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गई है। आज से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। अर्थात अब 4 अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाली जूलरी की बिक्री नहीं की जा सकती।
कुछ नए टैक्स स्लैब बढ़ने से कई चीज़ें महंगी होंगी।

Related Articles

Back to top button