मुंब्रा के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार मरीजों की मौत

मुंबई,  मुंबई से सटे ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल प्राइम क्रिटिकेयर में बुधवार को तड़के करीब 03़ 40 बजे आग लगने से चार मरीजों की मौत हो गयी।

रिपोर्ट के अनुसार आग लगने के बाद सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय चार मरीजों की मौत हो गयी। अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझा दिया।

Related Articles

Back to top button