पूर्व ओडिसा एमपी त्रिलोचन कानूनगो का निधन

प्रख्यात अर्थशास्त्री और अनुभवी बीजद नेता त्रिलोचन कानूनगो का आज सुबह उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनकी मौत की जानकारी उनके परिवार ने दी है। वह 82 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। तीन बार के विधायक और एक बार के सांसद का 30 मार्च को ओडिसा एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके छोटे भाई पंचानन कानूनगो कांग्रेस के राजनेता हैं।

त्रिलोचन कानूनगो कटक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और राज्य वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष थे।
24 नवंबर, 1940 को कटक जिले के बड़ामुलेई गांव में जन्मे कानूनगो पिछले कुछ सालों से कटक शहर के शेख बाजार इलाके में रह रहे थे।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य ने कानूनगो के निधन पर दुख व्यक्त किया।

पटनायक ने कहा कि दिन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पटनायक ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा, “वरिष्ठ राजनेता और पूर्व सांसद त्रिलोचन कानूनगो के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। जनसेवा में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।” “

Related Articles

Back to top button