बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का हुआ निधन.. कैंसर से थे पीड़ित

Big Breaking: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने X पर यह जानकारी दी है, सुशील मोदी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम (उपमुख्यमंत्री) और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह गले के कैंसर से पीड़ित थे।

सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

बिहार के वर्तमान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि, “बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।”

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने भी जताया दुख

सुशील मोदी के निधन पर डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने भी दुख जताते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे. पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।”

सुशील मोदी का अंतिम संदेश

पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी ने 3 अप्रैल को अपना अंतिम संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि, “पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”

Related Articles

Back to top button