पहले हमला फिर जान से मारने की धमकी , यूपी में चुनाव प्रचार करती महिला नेत्री के साथ मारपीट

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रही महिलाओं के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। जहां महिलाओं ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की और कार्यवाही की मांग की।

महिलाओं ने एक युवक पर लगाया मारपीट करने का आरोप

रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। यहां राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन की तहत चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। यहां 20 मई को मतदान होना है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी कोई भी कसर लोगों को जागरूक करने में नहीं छोड़ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी की महिलाएं भी सड़कों पर उतरकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। लेकिन आज कुछ कांग्रेस की महिला नेत्रियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसने बताया गया है कि कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने के लिए मेनिफेस्टो लेकर निकली हुई थी तभी कार में सवार होकर एक व्यक्ति आया और चुनाव प्रचार बंद करने के लिए कहने लगा फिर बाद में हम लोगों के साथ मारपीट की और हमारी पार्टी का मेनिफेस्टो फाड़ दिया और वहां से चला गया। हमने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

घर-घर जाकर महिलाओं को किया जा रहा था जागरूक

कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता इंदिरापुरी के अयोध्यापुरी में महिलाओं को घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक करने का काम कर रही थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी कुसुम देवी भी शामिल थी। लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक किया जा रहा था तभी करन सिंह नाम एक व्यक्ति कार से आया और हम लोगों को चुनाव प्रचार रोकने के लिए कहने लगा। जब हमने इसका विरोध किया तो हम लोगों के साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना कहने के बाद करन वहां से चला गया। बताया गया कि करन सिंह के द्वारा की गई मारपीट में एक महिला बेहोश हो गई है। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button