फिरोजाबाद: ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को लेकर, पति ने पत्नी पर की फायरिंग

फिरोजाबाद में ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को लेकर न्यायालय तारीख करने टेम्पो से जा रही महिला पर पति और नंदोई ने तमंचे से जान लेवा हमला किया जिसमें तमंचा न चलने के कारण महिला की जान बच गई।और टेम्पो में सवार लोगो ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

घटना फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र की है। जहां नगला बीच निवासी प्रभादेवी ससुराली पक्ष से चल रहे विवाद के चलते टैंपू में सवार होकर डबरई न्यायालय तारीख पर जा रही थी।तभी बाइक पर सवार महिला का पति हरि सिंह और प्रीतम सिंह मुंह ढक कर पहुंचे और टैंपू को रुकवा लिया।इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता,नंदोई प्रीतम सिंह और पति हरी सिंह ने तमंचा निकालकर महिला के सिर पर रखकर बारी-बारी फायर किया।मगर दोनों के तमंचों ने धोखा दे दिया।जिससे महिला की जान बच गई।घटना के बाद दोनों ने भागने का प्रयास किया।तभी टेम्पो में मौजूद एक फौजी ने अन्य सवारियों की मदद से दोनों को दबोच लिया।और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई।दिन दहाड़े हुई इस घटना से ऑटो सवार सवारियों में हड़कंप मच गया फिलहाल महिला ने घटना की लिखित शिकायत थाने में दी है।वहीं पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button