मुरैना के सुमावली में मतदान केन्द्र पर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

मुरैना। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। कई जगहों पर ईवीएम मशीन के खराब होने और मतदान देरी से शुरू होने की खबर आ रही है। इस बीच मुरैना के सुमावली विधानसभा के पचौरी का पुरा मतदान केंद्र के बाहर हुई फायरिंग। घटना में एक व्यक्ति को गोली लग गई। फायरिंग के बाद आधा घंटे तक वोटिंग बंद कर दी गइ। गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और हालात पर काबू पाया। इसके बाद दोबारा मतदान शुरू हो सका।

जानकारी अनुसार फायरिंग की घटना जतावर पंचायत के पाठकपुरा पोलिंग बूथ की घटना। यहां सुमावली विधानसभा की पचौरी का पूरा पोलिंग पर लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर गुर्जर समाज के लोगों ने आकर लाठियां चलाईं। बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव डाला जा रहा था, इसी बात को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में फायरिंग हो गई। इसमें एक व्यक्ति राम बघेल कुशवाह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और कलेक्टर रवाना हुए। विवाद को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button