पराली जलाने को लेकर पीलीभीत में बड़ा कदम, 8 लेखपाल निलंबित

जिले में 8 लेखपालों को किया निलंबित,

5 लेखपालों के खिलाफ हो रही है विभागीय जांच,

जिले में 850 किसानों पर fir और नोटिस,

पराली जलाने को लेकर पीलीभीत में कडा रुख अपनाया जा रहा है। इसके चलते जिले के 8 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। वही 4 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। साथ ही 5 लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पराली जलाने की वजह से ही जिले के करीब 850 किसानों पर एफआईआर दर्ज कर 15 लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया है। इसमें से लगभग 6 लाख के करीब जुर्माना वसूला जा चुका है।

दरअसल बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन उसके बावजूद भी किसान लगातार अपने खेतों में पराली जला रहे थे। पराली जलाने से रोकने के लिए हल्का लेखपालों को नियुक्त किया गया था। लेकिन लेखपालों की लापरवाही के चलते रोक नहीं लग पाई। ऐसे में डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए लेखपालों पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही डीएम ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 156 सेक्टरों में बांटा है। ऐसे में लापरवाही बरतने पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ इस प्रकार हैं आंकड़े

गौरतलब है कि तहसील सदर पीलीभीत में कुल 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। दर्ज एफआईआर में कुल 20 व्यक्तियों को 150 निर्गत नोटिस लगाए गए हैं। किसानो पर कुल 385000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 95000 रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीँ तहसील बीसलपुर में कुल 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमे 11 किसानों पर 102 निर्गत नोटिस लगाते हुए कुल 265000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनमे से 77500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वहीँ तहसील पूरनपुर में 84 किसानो पर 32 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमे 50 निर्गत नोटिस में 125000 रुपए जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 81150 रपये का जुर्माना वसूला गया है।

वहीँ तहसील कलीनगर में कुल 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमे 44 किसानों पर 196 निर्गत नोटिस के तहत 545000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनमे से 277500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार पांचों तहसीलों में कुल 94 एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में दर्ज किसानों की संख्या 270 है तो वही निर्गत नोटिस की संख्या 575 है। वहीँ पूरे जनपद में1510000 रुपए जुर्माना लगाया गया है ।और 568150 रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है।

Related Articles

Back to top button