झारखंड में पहले चरण की वोटिंग जारी, नक्सली हमले से लेकर झड़प तक की घटनाएं

झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए चार घंटे का मतदान संपन्न हो गया है। लेकिन मतदान के शुरूआती 2 घण्टों में ही झारखंड में कई परेशानियां आई। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद कई बूथों से ईवीएम में खराबी और बिजली नहीं होने की शिकायत मिली। वहीँ तकरीबन साढ़े नौ बजे गुमला में नक्सली हमला होने की खबर आई। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थको के बीच झड़प होने की सूचना मिली है।

मामला चैनपुर के कोसियारा गांव का है। यहाँ बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया और कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थकों में झड़प की खबरें आई। सूचना के मुताबिक बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को बूथ पर जाने से रोका। इस दौरान केएन त्रिपाठी और उनके समर्थकों पर पथराव की भी सूचना है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मौजूद सुरक्षा बलों के जवानों ने भाजपा समर्थकों को खदेड़ दिया।

पहले चरण में आए दिग्गज

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य के कई दिग्गज मैदान में उतरे हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और पूर्व मंत्री व दिग्गज कांग्रेसी नेता ददई दुबे जैसे दिग्‍गज नेता शामिल हैं। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी डालटनगंज सीट, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम लातेहार सीट और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही भवनाथपुर सीट से मैदान में हैं। पहले चरण में कुल 189 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 174 पुरुष और 15 महिला उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस-बीजेपी की टक्कर

बता दें कि राज्य में कांग्रेस और बीजेपी कई सीटों पर आमने सामने है। झारखण्ड की लोहरदगा सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बीजेपी प्रत्याशी सुखदेव भगत आमने-सामने हैं। वहीं, विश्रामपुर सीट पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और ददई दुबे में टक्कर है। वहीँ बीजेपी ने पहले चरण में 13 में से 12 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं। जबकि हुसैनाबाद सीट पर निर्दलीय विनोद सिंह को समर्थन दिया है। वहीं, महागठबंधन में जेएमएम चार, कांग्रेस छह और राष्ट्रीय जनता दल तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान में शुरूआती घंटों में कई राजनीतिक दिग्गजों ने मतदान किया। पलामू के डाल्टेनगंज में कांग्रेश प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने मतदान किया। वहीँ लोहरदगा में ऑल झारखंड स्टूटेंड यूनियन (आजसू) नेता कमल किशोर भगत और उनकी पत्नी और आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने वोट डाला। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मतदान का बाद पहले चरण में नौ से दस सीटों पर गठबंधन की जीत होने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button