दिल्ली : प्लास्टिक गोडाउन में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में शनिवार तड़के एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात एक बजकर 24 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 24 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। गोदाम के एक कर्मचारी नरेंद्र सैनी ने कहा, ”घटना रात करीब एक बजे हुई। जिसके बाद सुबह 1 बजे हम गोदाम में आए और सामान निकालने लगे। हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।’

Related Articles

Back to top button