फर्रुखाबाद : नाव पलटने से दो सगे भाई गंगा में डूबे, तलाश जारी

फर्रुखाबाद। थाना मऊ दरबाजा क्षेत्र में शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने गए लोगों की नाव गंगा में पलट गई। नाव पलटने से 6 लोग गंगा में डूब गए। चार को जीवित निकाल लिया गया। दो सगे भाईयों का कोई पता नहीं चला है। यह दोनों अपनी चचेरी बहन का अंतिम संस्कार करने गए थे।

सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सदर मौके पर पंहुचे और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरु की। लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चला है।

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हरसिंग नगला निवासी हरेन्द्र (28)व उसका भाई वीरेंद्र (26)पुत्र रामवीर यादव अपने चाचा रामनिवास की 18 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी की मौत हो जाने पर उसका अंतिम संस्कार करने कुबेरपुर घाट गये थे। शव को गंगा में विसर्जन करना था जिसके लिए नाव पर शव रखकर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार हुए जैसे ही नाव मझधार में पंहुची तो गंगा के तेज बहाव में नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी।

नाव पलटने से उसके ऊपर बैठे सभी लोग गंगा में डूब गये। 4 लोगों को जीवित निकाल लिया गया। जबकि हरेन्द्र और वीरेंद्र का पता नहीं चल सका। उनके डूबने की खबर से कोहराम मच गया। घाट पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। तहसीलदार सदर राजू कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर ग्रामीणों की मदद से दोनों भाईयों को तलाश करने में लगे है। खबर लिखे जाने तक दोनों भाइयो का पता नहीं चल सका है।

तहसीलदार राजू कुमार ने बताया कि दोनों की गंगा में तलाश करने का प्रयास चल रहा है। पानी का बहाव तेज होने की वजह से दोनों भाइयों को खोजने में दिक्कत आ रही है। वही गंगा नदी में मगर मच्छ होने की चर्चा से रात के समय गोताखोर भी कतराने लगे हैं। युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button