Farmers Protest : तीन कृषि कानूनों के विरोध में करनाल जिला मुख्यालय पर किसानों ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

करनाल : तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों आंदोलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को किसान संगठनो के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालय पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। करनाल में भी सैकड़ों किसानों प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और सेक्टर 12 जिला सचिवालय के बाहर 3 घंटे तक धरना दिया।

किसान नेता भूपेंद्र लाडी ने कहा सरकार तीन कृषि कानूनों को रद्द करें। जबतक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नही करेंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानो ने सरकार के जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर प्रशासन द्वारा किसानों के जिला मुख्यालय व भाजपा के विधायकों के निवास पर प्रदर्शन करने की कॉल मिलने व किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए करनाल के विधायक एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास स्थान के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

Related Articles

Back to top button