सिवाया टोल के सभी 12 लेन पर किसानों ने किया कब्जा, हाईवे हुआ जाम

यूपी के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में भारत बंद का असर दिख रहा है। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को सहारनपुर में ही रोका गया। वहीं हाईवे और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया है। इससे यातायात प्रभावित है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। आरपीएफ, जीआरपी के अफसरों को गश्त के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार भारत बंद को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर में प्रवेश करने वाले भीड़ को देखते हुए सभी थानेदारों को सतर्क किया गया है। आईट्रिपलसी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा के सोमवार को बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम कर लिए हैं।

-किसानों के भारत बंद में मुरादाबाद में किसान हाईवे पर जुटने लगे। सुबह दस बजे से किसान जुटना शुरू हो गए। मुरादाबाद जिले में भाकियू ने सभी तहसीलों में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगाने का ऐलान किया

-मेरठ:दिल्ली-देहरादून हाईवे हुआ जाम,  सिवाया टोल के सभी 12 लेन पर किसानों ने किया कब्जा, हाईवे हुआ जाम, वाहनों को रोका गया, सकौती में भी किसान हाईवे पर।

-हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने गांव जरोठी के एक विद्यालय को बंद कर दिया और अपना झंडा लगा दिया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी के आसपास खुल रही दुकानों को भी बंद कराया।

-शामली : गुरुद्वारा तिराहे, कांधला और झिंझाना में किसान हाइवे पर जाम लगाया , शामली के विजय चौक पर टेंट लगाकर भाकियू ने किया मेरठ करनाल हाइवे बंद

-बागपत:चांदीनगर के पांची चौराहे पर किसानों ने मानव श्रृंखला बना जाम लगाया

-हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने स्कूल में डाला ताला

-शाहजहांपुर: बंडा में किसान यूनियन के लोग चौराहे पर आ गए हैं। जो दो-चार दुकानें खुली थीं, उन्हें बंद कराया है।

-पीलीभीत : अमरिया में किसानों का समूह बाजार के लिए निकला है। बाजार बंद कराने की कोशिश की जा सकती है। मझोला में भी दुकानें बन्द, चाय और नाई ने भी स्वेच्छा से बन्द की दुकानें।

-बदायूं : भारत बंद का बदायूं में सुबह के समय नहीं दिख रहा असर।  स्कूल खुले,  बाजार दस बजे के बाद खुलेंगे। दोपहर एक बजे संयुक्त किसान मोर्चा करेगा प्रदर्शन देगा ज्ञापन। कलक्ट्रेट और मालवीय आवास पर तैनात रहेगा पुलिस बल।

-लखीमपुर खीरी: भारत बन्द का अभी असर नहीं, प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट।  मैगलगंज, पलिया, संपूर्णानगर, भीरा में अतिरिक्त फोर्स। पलिया में पीएसी भी तैनात की गई है।।सपा व्यापार सभा का भारत बन्द को समर्थन।

-सहारनपुर : भारत बंद का ट्रेनों के संचालन पर दिखा असर, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को सहारनपुर में ही रोका, अम्बाला की तरफ से आने वाली भी नहीं आ रही कोई ट्रेन ,अम्बाला से आगे रोपड में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

-शामली : गुरुद्वारा तिराहे, कांधला और झिंझाना में किसान हाइवे पर जमा हुए

-मुजफ्फरनगर:भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छपार और रोहाना टोल पर लगाया जाम, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर यातायात बंद हुआ। गंग नहर की पटरी से निकाला जा रहा है नेशनल हाईवे दिल्ली देहरादून का का यातायात।

Related Articles

Back to top button