मध्य प्रदेश : अशोक नगर जिले में खाद को लेकर आपस में ही भिड़े किसान, किया चक्का जाम

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में यूरिया खाद को लेकर समस्या बढ़ती जा रही | यह समस्या इतनी ज्यादा हो गई है की खाद के लिए मारामारी हो रही है | खाद को लेकर गाँव के लोग आपस में ही लड़ने लग गए हैं | सरकार की तरफ से जो खाद दी जाती है उसे खरीदने के लिए जिले के लोगो को पहले पर्ची कटवानी होती है | जिसके लिए लम्बी लाइन लग जाती है | आज ये लाइन 1 किलोमीटर तक लम्बी हो गई | इस लाइन में गाँव के सभी लोग लगे हुए है साथ ही स्कूल के छात्र छात्राएं भी इस लाइन में लग कर खाद लेने में मशक्कत कर रहें हैं | वहीँ इस पर कृषि विभाग के जिम्मेदार लोग भी गैर ज़िम्मेदाराना बयान देते हुए नज़र आ रहे हैं |

मध्य प्रदेश में बारिश होने के कारण यह समस्या ज्यादा बड़ी हो गई है | किसानो कहना है की खाद की कमी है गाँव को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | वहीँ किसानो ने ये भी आरोप लगाया है की पर्ची वितरण में धांधली हो रही हैं | जिसे देखते हुए आक्रोशित किसानो ने चक्का जाम कर दिया | सभी किसान विपणन केंद्र के सामने सड़क पर बैठ कर धरना दे रहे है | सभी किसान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं | खाद के चक्कर में किसान आपस मे लड़ रहे हैं | लड़ाई इतनी ज्यादा हो गई थी की पुलिस को मौके पर आना पड़ा जिसके बाद पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्त में भी ले लिया |

Related Articles

Back to top button