बिहार में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, स्कूल में 48 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली में पारा पहुंचा 50

देश भर में गर्मी का प्रकोप तेजी के साथ देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। गर्मी के वजह से लोगों का जीना बे-हाल हो गया है। सबसे ज्यादा हालत बिहार की खराब दिखाई दे रही है क्योंकि अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है।

बिहार में जनता बोली हाय गर्मी

देश के तमाम राज्यों में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखा दिया है। भीषण गर्मी के वजह से लोग अब बीमार भी होने लगे हैं। अगर बात की जाए देश की तो तमाम राज्यों में पारा 50 के करीब पहुंच गया है। अगर बात की जाये देश की राजधानी की तो 49.9 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया है। वही बिहार से एक खबर निकलकर सामने आई है जहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अचानक से भीषण गर्मी की वजह से बेहोश हो गए। जिनकी संख्या 48 बताई गई है। सभी बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि अब स्थिति सामान्य है।

शेखपुरा में 24 तों बेगूसराय में 18 बच्चे हुए बेहोश

शेखपुरा इलाके में बने सरकारी विद्यालय में अचानक से एक के बाद एक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्कूल में बच्चों को पढ़ने वाले शिक्षक काफी डर गए उनके समझ में नहीं आया कि अचानक से यह क्या हो गया। करीब 24 बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। तो वही दूसरा मामला भी सामने आया और दूसरा मामला बेगूसराय से देखने को मिला। जहां पता चला कि भीषण गर्मी के वजह से यहां 18 बच्चे अचानक से बेहोश हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जब गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि भीषण गर्मी के वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल में सभी बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा।

Related Articles

Back to top button