वाणी प्रकाशन ग्रुप की कार्यकारी निदेशक को फ्रांस में “ शेवेलियर डिज आर्ट एट लेट” से सम्मानित किया गया …

नई दिल्ली: वाणी प्रकाशन ग्रुप की कार्यकारी निदेशक अदिति माहेश्वरी को फ्रांस के नाइटहुड सम्मान ‘शेवेलियर डिज आर्ट एट लेट’ से सम्मानित किया गया।

यह घोषणा भारत में फ्रांस के राजदूत द्वारा की गई। ‘शेवेलियर डिज आर्ट एट लेट’ सम्मान फ्रांस सरकार की ओर से उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र को अपनी रचनात्मकता से समृद्ध किया है, या फ्रांस और दुनियाभर में कला के क्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दूतावास द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि फ्रांसीसी सरकार सुश्री अदिति माहेश्वरी के हिंदी प्रकाशन में योगदान और फ्रांसीसी साहित्य को अपने प्रकाशन के जरिए प्रभावशाली ढंग से भारतीय पाठकों को उपलब्ध कराने के विशिष्ट कार्य को पहचानती हैं। यह गौरव हिंदी प्रकाशन के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों और हिंदी भाषा में हाशिये के स्वरों और नारीवादी आवाजों को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता के सम्मान में प्रदान किया गया है। उनको फ्रांसीसी सरकार भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है ।

इस उपलक्ष्य में फ्रांस की विश्व प्रसिद्ध लेखिका सिमोन द बोव्आर की उल्लेखनीय पुस्तक ‘द सेकंड सेक्स’ के नवीन हिंदी अनुवाद के अवरण लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम हिंदी के वरिष्ठ आलोचक और कवि अशोक वाजपेयी, साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अनामिका, वरिष्ठ आलोचक रोहिणी अग्रवाल और किताब की अनुवादक मोनिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उल्लेखनीय पुस्तक ‘द सेकंड सेक्स’ के नवीन हिंदी अनुवाद के अवरण का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आलोचक और कवि अशोक वाजपेयी, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अनामिका, वरिष्ठ आलोचक रोहिणी अग्रवाल और किताब की अनुवादक मोनिका सिंह उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button