सेक्स स्कैंडल में फंसा पूर्व प्रधानमंत्री का पोता, चुनाव छोड़ हुआ फरार

कर्नाटक से जुड़े इस मामले ने तूल पकड़ ली है। सेक्स स्कैंडल से जुड़ा पूर्व प्रधानमंत्री का यह पोता लोकसभा चुनाव लड़ रहा है, लेकिन अब सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद वह विदेश भाग गया है

Karnatak: ‘कर्नाटक की राजनीति में आया भूचाल, सेक्स स्कैंडल का दोषी चुनाव छोड़ हुआ फरार।’ जीहां हम एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी सोच में पड़ जायेंगे की, क्या इतने बड़े घराने के लोग भी इतनी गिरी हरकत कर सकते हैं? हम एक ऐसे ही प्रधानमंत्री के पोते की बात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है वो शख्स?

चुनाव छोड़ भाग गया विदेश

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और होलेनारसीपुर सीट से विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना की, वह लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की हासन सीट से चुनाव लड़ रहा है। सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद और एसआईटी का शिकंजा कसने के बाद अब वह यूरोप भाग गया है। हालांकि, उसके सीट हासन पर 26 अप्रैल को ही चुनाव हो चुका है। प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल से जुड़ी एक हजार से भी ज्यादा वीडियो सामने आ चुकी हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक में जेडीएस की सहयोगी बीजेपी ने इस विवाद से किनारा कर लिया है।

महिला आयोग ने की शिकायत

चुनाव से करीब 1 दिन पहले प्रज्वल के सेक्स स्कैंडल से जुड़े वीडियो सामने आ चुके थे। जिसमें वह महिलाओं के साथ इंटिमेट होते देखे जा रहे थे। आश्चर्य की बात यह की इन पीड़ित महिलाओं में घर की मेड से लेकर महिला प्रशासनिक अधिकारी भी शमिल हैं। वह इनके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं और खुद वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर नागलक्ष्मी चौधरी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य पुलिस प्रमुख आलोक मोहन को पत्र लिखकर एसआईटी से जांच कराने की मांग की थीं।

नागलक्ष्मी चौधरी द्वारा लिखे पत्र में कहा गया था कि, “उन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस घिनौने अपराध का वीडियो बनाया और इसे सार्वजनिक तौर पर वायरल किया।”

मुख्यमंत्री ने गठित की SIT 

महिला आयोग की मांग पर अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने SIT का गठन कर दिया है। उन्होंने कहाकि, “हासन जिले में कथित अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित किए जा रहे हैं।प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए गए हैं। सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले के संबंध में एक एसआईटी बनाने का फैसला किया है। एसआईटी का गठन कर्नाटक महिला आयोग की प्रमुख के राज्य सरकार को लिखे गए पत्र के बाद किया गया है।”

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button