मैनपुरी बिजली के सब स्टेशन पर बदमाशो का तांडब,लाखो का रुपये के तांबे की हुई लूट।

मैनपुरी बिजली के सब स्टेशन पर बदमाशो का तांडब,लाखो का रुपये के तांबे की हुई लूट।

मैनपुरी बिजली के सब स्टेशन पर बदमाशो का तांडब,लाखो का रुपये के तांबे की हुई लूट।

रिपोर्ट-अरुण यादव

 

 

 

यूपी के मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मंछना में बीती रात करीब 25 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश परिसर में रखा लाखों रुपये का तांबे का तार लूट ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद कर्मचारियों को मुक्त कराया गया।

 

मैनपुरीं के थाना एलाऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मंछना पर शनिवार की रात एसएसओ कंबोज कुमार, विनोद कुमार और राजवीर ड्यूटी पर थे। रात करीब 12 बजे कंबोद कुमार लघुशंका करने के लिए बाहर निकले। तभी परिसर में मौजूद बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटने लगे। बदमाश कंबोज को कमरे में ले गए। उसे और दो अन्य साथियों को पीटा ओर हाथ-पैर बांध दिए।

बदमाश परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये का कॉपर वायर व अन्य सामान लूट ले गए। सुबह जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें बंधक मुक्त कराया।

सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पहुंची।

वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि लगभग 2 कुंटल ताँबा की चोरी संज्ञान में आई है।

 

 

Related Articles

Back to top button