भारत के दो हिस्सों में लगातार आए भूकंप, गुजरात और असम में भूकंप के झटके हुए महसूस

आज भारत के दो हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहले गुजरात के राजकोट में जिसके बाद असम के करीमगंज में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसके बाद से ही लोगों में डर का माहौल बन चुका है। इस साल अब तक कई बार देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि राजकोट में 4.5 और असम में 4.1 रिक्टर स्केल पर भूकंप आया है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार गुजरात के राजकोट में आज सुबह 7:40 बजे रिक्टर स्केल पर 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया। 7:40 पर जब यह भूकंप आया तो लोग डर गए और कुछ लोग अपने अपने घरों से बाहर भी निकले।

वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार असम के करीमगंज में आज सुबह 7:57 बजे रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता का भूकंप आया। बता दें कि असम में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। हालांकि यह साल भूकंप से भरा हुआ रहा है। लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जिससे लोगों में भय और डर का माहौल है।

बता दें कि इससे पहले मिजोरम में गुरुवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके भारत-म्यामां सीमा पर स्थित चंफाई जिले में मुख्य रूप से महसूस किए गए। तीन सप्ताह में पूर्वोत्तर के इस पहाड़ी राज्य में भूकंप के यह झटके आठवीं बार महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार अपराह्न दो बज कर 28 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र चंफाई शहर से 23किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। मिजोरम में लोगों के घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं या वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इतनी जल्दी-जल्दी आ रहे इन भूकंप के झटकों ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है।

Related Articles

Back to top button