गतिशील भारत की आत्मनिर्भर भारत तरफ की यात्रा आचार्य रामचंद्र “दास जय महराज “

चित्रकूट: आचार्य रामचन्द्र दास “जय महाराज”
उत्तराधिकारी-पद्मविभुषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज श्री तुलसीपीठ,चित्रकूट ने आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर कहा की ये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि है।

टीम इसरो की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कीअंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं।
उन्होंने आगे कहा की

भारत से ज्ञान तो कोई भी श्रेष्ठ नहीं था लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं #इसरो के तपस्वी वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया कि विज्ञान में भी हमसे बड़ा कोई नहीं है।

भारत ने चन्द्रमा पर भी तिरंगा फहरा दिया है। एक हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान है जो कि हमसे भी एक दिन पहले स्वतंत्र हुआ,लेकिन बेचारा झंडे में ही चाँद देखकर संतोष कर रहा है।

मिशन चन्द्रयान की सफलता पर समस्त देशवासियों को अनंत बधाई।

Related Articles

Back to top button