आतंकियों के साथ पकडे गए DSP देवेंद्र सिंह की होने वाली थी पदोन्नति, लेकिन उससे पहले ही खुल गई पोल

हाल ही में आतंकियों के साथ पकडे गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) देवेंद्र सिंह को लेकर नया खुलासा हुआ है। इसके अनुसार डीएसपी देवेंद्र सिंह की पदोन्नति होने वाली थी। पदोन्नति के बाद देवेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक (SP) का पद दिया जाना था। लेकिन इससे पहले ही देवेंद्र की पोल खुल गयी। इसके बाद से देवेंद्र कई मामलों में जाँच एजेंसियों के निशाने पर है। इनमे एक मामला संसद पर हमला करने वाले आतंकियों की मदद करने को लेकर भी है।

देवेंद्र सिंह के इतिहास को खंगालने पर और भी कई खुलासे हुए हैं। इन खुलासों के चलते आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु(संसद हमला का दोषी) का कोर्ट में दाखिल हलफनामा और एक पत्र भी सामने आया है। यह पत्र गुरु ने साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट के वकील सुशील कुमार को लिखा था। इस पत्र में भी कई जगह जिक्र कर आतंकियों और देवेंद्र सिंह के बीच सम्बन्ध की पुष्टि होती है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार डीएसपी देवेंद्र सिंह कुछ आतंकियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसके बाद से देवेंद्र की जांच चल रही है। जांच में रोज़ाना कई खुलासे हो रहे हैं। एक खुलासे के अनुसार देवेंद्र का नाम उन अधिकारियों की लिस्ट में मौजूद था, जिनकी पदोन्नति होनी थी। जानकारी के अनुसार, उसके प्रमोशन की फाइल को सहमति भी मिल गयी थी। हालाँकि विभाग की तरफ से प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था। इसी दौरान देवेंद्र सिंह का असली चेहरा सबके सामने आ गया।

Related Articles

Back to top button